मऊ, दिसम्बर 25 -- मऊ, संवाददाता। नोएडा में शुरू होने वाले उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन-2 में मऊ जिले के अवनीश कुमार राय और रघुपति यादव का चयन मैच रेफरी के रूप में हुआ है। इससे पहले सीजन-1 में भी निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं। उनके चयन से जिले के खिलाड़ियों और निर्णायकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिला कबड्डी एसोसिएशन मऊ के संरक्षक व घोसी लोकसभा सांसद राजीव राय ने कहा कि अवनीश कुमार राय, रघुपति यादव के चयन से खिलाड़ियों और निर्णायकों को नई दिशा मिलेगी। मऊ कबड्डी एसोसिएशन के विकास के लिए जो भी संभव होगा, मैं उसके लिए सदैव तत्पर रहूंगा। एसोसिएशन के चेयरमैन राजा आनंद ज्योति सिंह ने अवनीश कुमार राय, रघुपति यादव की उपलब्धि को उनकी लगन और मेहनत का परिणाम बताया। बधाई देने वालों में अध्यक्ष अलेकक्षेद्र विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार राय, उपा...