मऊ, जनवरी 30 -- मऊ। पुलिस टीम पर हमले के 15 वर्ष पुराने मामले में कोर्ट ने हिस्ट्रीशीटर रमेश सिंह उर्फ काका को दोषी ठहराते हुए छह माह कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्ण प्रताप सिंह की अदालत ने दिया। अभियोजन के अनुसार, छह जुलाई 2010 को वाराणसी जेल में पुलिस टीम पर हमला किए जाने के मामले में शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए, जिन्हें न्यायालय ने पर्याप्त माना। अदालत ने रमेश सिंह को छह माह की सजा के साथ अर्थदंड भी लगाया है। न्यायालय ने आदेश दिया कि यदि दोषी द्वारा जुर्माना अदा नहीं किया गया तो उसे एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...