झांसी, अप्रैल 21 -- झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईबस्ती पार्कवाली गली में सोमवार रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक मकान के ऊपरी हिस्से में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक चार लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर राख हो चुका था।मोहल्ला नई बस्ती निवासी शैलेन्द्र पटेल अपने परिबार के साथ बाहर गए थे। घर में कोई नही था। सोमवार देर रात अचानक मकान में शार्ट सर्किट हुआ। इसके बाद मकान के ऊपरी मंजिल पर कमरे से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग लग गई। टीवी, फ्रिज, कलर, गृहस्थी का सामान, कपड़े धू-धूकर जल उठे। लोगों ने अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, आग की लपटें इतनी तीखी कि बंदे पास जाने की हिम्मत ...