घाटशिला, अप्रैल 29 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। मऊभंडार ओपी क्षेत्र के एचसीएल (एचसीएएल) क्वार्टर इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचते हुए पांच युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर की पुड़िया, मोबाइल और नकदी बरामद की गई है। मंगलवार को घाटशिला एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर और मऊभंडार ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता ने पूरे मामले का खुलासा किया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एचसीएल क्वार्टर नंबर ए-5 के पास कुछ युवक नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के लिए जुटे हैं। यह भी पढ़ें- नशे के धंधेबाजों पर प्रहार: 13 के खिलाफ भेजा गया पिट ए...