घाटशिला, अप्रैल 21 -- घाटशिला। घाटशिला के मऊभंडार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर सोमवार को भगवान जगन्नाथ के रथ का पूजन हुआ। इस मौके पर उत्कलीय परंपरा के अनुसार रथ निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। मान्यता है कि इसी दिन से जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां शुरू होती हैं। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, इस दिन शुरू होने वाले हर कार्य शुभ और सफल माने जाते हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ भक्तों ने भगवान से रथ यात्रा की सफलता और सुख-समृद्धि की कामना की। जानकारी हो कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा मऊभंडार से भव्य तरीके के निकाली जाती है, जिसमें हजारों भक्त शामिल होते हैं। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया के महत्व की जानकारी दी यह भी पढ़ें- भगवान जगन्नाथ के रथ का हुआ पूजन यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया: 20 हजार श्रद्धालुओं ने विष्ण...