गंगापार, जनवरी 28 -- रेलवे क्रासिंग पर मरम्मतीकरण कार्य के चलते बुधवार को कस्बा मऊआइमा स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 61-बी सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक बंद रहा। फाटक बंद रहने के कारण राहगीरों, यात्रियों और स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे फाटक बंद होने के दौरान क्रासिंग पर मरम्मतीकरण का कार्य चलता रहा। इस कारण उधर से गुजरने वाले हजारों यात्रियों की दिनचर्या प्रभावित हुई। कई यात्री पैदल रेलवे लाइन पार कर दूसरी ओर जाकर सवारी पकड़ते नजर आए। वहीं बाइक, चार पहिया वाहन और स्कूल बसों को मजबूरी में कुछ लोग कताई मिल के पीछे की सिंगल रोड से गए वहीं अक्सर लोग लोकापुर तथा मगनपुर मार्ग से होकर रेलवे क्रॉसिंग पार कर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। वैकल्पिक मार्ग संकरे होने के कारण कई बार जाम जैसी स्थिति भी बनी रही, जिससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.