गंगापार, फरवरी 17 -- तिलई बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके में हो रही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार रात चोरों ने एक घर का ताला तोड कर घरों में रखे सन्दूकों, अलमारी, अटैचियों का ताला तोड़कर कीमती जेवरात तथा नकदी सहित लाखों की चोरी की। सुबह चोरी की घटना का पता चलने पर घर में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वायड फेरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पीड़ित महिला ने मऊआइमा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय जोधराय निवासनीय शिवकुमारी गुप्ता पत्नी स्वर्गीय राम लखन गुप्ता के तीन पुत्र हैं। तीनों मुंबई में रोजी रोटी के सिलसिले में रहते हैं। तीनों की पत्नियां अपनी सास शिवकुमारी के संग रहती हैं। बताया गया है कि शिवकुमारी की तीनों बहुएं अपने मायके चली गई थीं...