गंगापार, दिसम्बर 5 -- पुलिस छह दिसंबर और जुमे की नमाज़ को लेकर शुक्रवार को हाई अलर्ट पर रही। कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पैदल भ्रमण किया गया। एससीपी फूलपुर विवेक यादव के निर्देश पर थाना अध्यक्ष पंकज अवस्थी ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च मऊआइमा कस्बे से होते हुए थाना चौराहा पर समाप्त हुआ। पुलिस का उद्देश्य छह दिसंबर के विरोध में किसी भी तरह के प्रदर्शन को रोकना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...