गंगापार, सितम्बर 12 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहकर टैक्सी चलाने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। इस दौरान परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुंबई पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंपा। शनिवार को दोपहर बाद मऊआइमा के घूरघाट स्थित कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द खाक किया गया।मऊआइमा थाना क्षेत्र के घूरघाट अलावलपुर निवासी अबू तालिब (30) पुत्र मुश्ताक अहमद उर्फ झल्लू पिछले 5 वर्षों से मुंबई में रहकर ओला गाड़ी चलाते थे। परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात एक महिला के बुलाने पर वह मुंबई के संगम नगर आनटॉप हिल स्थित एक मकान में गए थे। इसके बाद अबू तालिब के फोन से परिजनों को सूचना दी गई की उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।...