गंगापार, अप्रैल 16 -- डंपर से गिट्टी लादकर वापस जाते समय टायर में गिट्टी फंस गई। उसे बैठकर निकाल रहे डंपर चालक को एक अन्य डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चालक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर आया तो घर में कोहराम मच गया। शाम को शव गांव में दफन किया गया। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर सराय अली कमालतारा निवासी 40 वर्षीय राम लखन सरोज उर्फ गब्बर पुत्र स्व राम कुमार सरोज डंपर चालक हैं। वह ग्राम मंगनापुर निवासी दीपक कुमार का डंपर चलाते थे। गुरुवार को सुबह चार बजे राम लखन उर्फ गब्बर डंपर पर गिट्टी लादकर वापस लौट रहे थे कि चित्रकूट के थाना पहाड़ी क्षेत्र के कर्वी राजापुर साईधाम हाईवे के निकट डंपर के टायर में गिट्टी घुस जाने पर ट्रक रोककर उसमें से गिट्टी निकाल रहे थे। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, दोनों चालकों की मौत तभ...