गंगापार, मार्च 24 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। मऊआइमा विकास खंड के तेरह ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों को जिन्होंने ग्राम सभाओं को टीबी मुक्त कराने में अहम् भूमिका निभाई उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार तिवारी, सीडीओ हर्षिता सिंह ने प्रशासनिक पत्र देकर सम्मानित किया।विकास खंड मऊआइमा में टीबी मुक्त ग्राम सभाओं के प्रधानों में जोगीपुर के भागीरथी, शाहबाजपुर के महेंद्र प्रताप,बसदेहया के रामपूजन, महमदपुर सराय अली के अशोक कुमार, रतनसेनपुर के प्रतिमा पटेल, इस्माइलपुर तालुके अब्दालपुर के शशी सिंह, इस्माइलपुर के अमरावती, अलीपुर के अनिल कुमार, मलाक पयागी के अनीता, सराय बादशाह कुली के मोहम्मद शफी उल्ला, सेमरावीरभानपुर के कुसुम देवी, मानी उमपुर के श्याम लाल शामिल हैं। उनको प्रशासनिक पत्र देकर सम्मानित किया गया गया। जबकि तीसरी बार सम्मानित...