गंगापार, मार्च 15 -- एथलीट कुलदीप यादव ने बेंगलुरु में आयोजित पांचवीं नेशनल ओपन जंप चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5.25 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने जुलाई में ग्लासगो, स्कॉटलैंड  में आयोजित होने वाले वर्ष 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाइंग मानक भी हासिल कर लिया। मऊआइमा विकासखंड के अलावलपुर गांव निवासी सुरेश चंद्र यादव के बेटे कुलदीप यादव ने शनिवार देर शाम बेंगलुरु स्थित अंजू बॉबी हाई परफॉर्मेंस सेंटर में आयोजित पांचवीं नेशनल ओपन जंप चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुलदीप यादव ने 5.25 मीटर ऊंची छलांग लगाकर भोपाल के खिलाड़ी देव मीना के साथ संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक अपने नाम किया और कामनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया। कुलदीप यादव और देव मीना दोनों ही भोपा...