प्रयागराज, जुलाई 7 -- प्रयागराज, संवाददाता। मऊआइमा रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज यानी आरओबी का सेतु निगम के एमडी धर्मवीर सिंह ने मंगलवार निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के निर्माण कार्य पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। 772.860 मीटर लंबे पुल के निर्माण में 125.11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए 36.47 करोड़ रुपये शासन की ओर से जारी कर दिए गए हैं। एमडी ने निर्माणाधीन आरओबी का एमएनएनआईटी व अधिकृत एनएबीएल जैसे संस्थानों से परीक्षण कराने की बात भी कही। पुल के निर्माण से मऊआइमा, हरखपुर तीन बत्ती, फूलपुर और सिकंदरा क्षेत्र के एक लाख लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही मऊआइमा की ओर से शहर आने में आसानी होगी। परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि निर्माणाधीन आरओबी के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से च...