मऊ, जून 11 -- घोसी (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। मऊ जिला कारागार में निरुद्ध धोखाधड़ी के हिस्ट्रीशीटर सिपाही को गुरुवार को एसपी ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। साथ ही साथ उसके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश भी जारी किया गया है। बर्खास्त सिपाही के खिलाफ मऊ समेत हाथरस, इटावा में भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। 5 जून को कोपागंज स्थित जनसेवा केन्द्र की संचालिका से 1 लाख 30 हजार रुपये धोखाधड़ी के मामले में आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया था। आरोप है वह पुलिस कर्मियों से भी ट्रांसर्फर, पोस्टिंग के नाम पर धन की वसूली करता था। यह भी पढ़ें- सीबीआई ने डाक विभाग कर्मी के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा साथ ही साथ वह ऑन लाइन जुआ के गेम में धोखाधड़ी से अर्जित धनराशि लगाता था। घोसी कोतवाली की गारद टीम में तैनात सिपाही गजेन्द्र यादव के खिलाफ...