मऊ, अप्रैल 22 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला, स्वॉट, एसओजी और सर्विलांस टीम ने बुधवार को रामपुर चकिया फ्लाई ओवर के पास दबिश देकर बिहार निवासी तीन अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने शराब तस्करों के पास से एक चार पहिया वाहन, 2 लाख 55 हजार रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। मामले का पर्दाफाश अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बुधवार को थाना दक्षिण टोला में प्रेसवार्ता के दौरान किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अंतरराज्यीय शराब तस्कर हरियाणा से शराब लेकर बिहार दोगुने दाम पर तस्करी करने के लिए ले जा रहे थे। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार की सुबह पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला था कि थाना दक्षिण टोला अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.