मऊ, मार्च 27 -- मऊ, संवाददाता। संयुक्त आयुक्त एसआईबी (जीएसटी) आजमगढ़ की टीम ने गुरुवार को मऊ के इंदारा समेत बलिया और गोरखपुर स्थित तीन कोल डिपो ब्रांच पर छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान मऊ जिले के इंदारा स्थित मां कालेश्वरी कोल डिपो के स्टॉक कोयले की खरीद, बिक्री और स्टॉक में भारी अनियमितता मिली। इस दौरान टीम के सदस्यों ने कोल डिपो के संचालक से 40 लाख रुपये राजस्व जमा कराया। साथ ही साथ एसआईबी की टीम कोयले की खरीद और बिक्री से सम्बंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपने साथ ले गई। छापेमारी दोपहर 2 बजे से लेकर शाम सात बजे तक चली। छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी मची रही। संयुक्त आयुक्त एसआईबी (जीएसटी) आजमगढ़ के संयुक्त निदेशक निलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईबी की टीम ने गुरुवार को मां कालेश्वरी कोल डिपो इंदारा समेत बलिया जिले के गढ़वार में ाहेड ऑफिस,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.