मऊ, फरवरी 11 -- मऊ, संवाददाता। मऊ पुलिस की साइबर सेल टीम ने एटीएम फ्राड गैंग के अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया। बिहार के रहने वाले अंतरराज्यीय गैंग के पांच शातिर सदस्यों को पुलिस टीम ने सोमवार की देर रात को शहर कोतवाली के रामपुर चकिया अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 13 एटीएम कार्ड, 9 मोबाइल फोन, पिलास, पेचकस, चाकू, मार्कर, फेवीक्वीक और एक लग्जरी कार बरामद किया। मामले का पर्दाफाश एएसपी अनूप कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान किया। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार शातिर एटीएम मशीन पर ग्लू लगाकर ग्राहक से फ्राड करते हुए एटीएम से पैसे चोरी कर लेते थे। बिहार के अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य गोरखपुर, बलिया और मऊ समेत अन्य स्थानों पर सक्रिय थे। पुलिस और साइबर सेल की टीम गैंग सक्रियता को लेक...