घाटशिला, मार्च 8 -- घाटशिला। रविवार को मऊ भंडार स्थित ताम्र मंच मैदान में भारत सरकार के खेलो इंडिया के अंतर्गत अस्मिता कार्यक्रम के तहत मेरा युवा भारत पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के तत्वाधान में जिला स्तरीय एकदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से महिलाओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं के विभिन्न तीन आयु वर्गों में जिसमें मुख्य रूप से 13 वर्ष से कम , 13 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष से कम और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिलाओं के लिए 100 मीटर , 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने विधिवत रूप से खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया । उन्होंने अपने संबोधन में पहली बार युवा भारत द्वारा विशेष रूप से घाटशिला अनुमंडल में जिला स्तरीय कार...