जहानाबाद, अप्रैल 5 -- काको, निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत भेलावर थाना क्षेत्र के मई हॉल्ट के समीप रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान देवांशु कुमार के रूप में हुई है, जो जहानाबाद कोर्ट के पास का निवासी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे एक युवक ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसके सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। युवक की हालत देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की ...