नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मई का महीना आपके लिए बेहद खास होने वाला है। मई 2026 में इंडियन मार्केट में पांच बेहतरीन कारों की एंट्री होने वाली हैं। इनमें होंडा, टोयोटा, टाटा के साथ एमजी के प्रोडक्ट शामिल हैं। इनमें मौजूदा कारों के फेसलिफ्ट और नए वर्जन के साथ कुछ नए मॉडल्स भी हैं। तो आइए जानते हैं कि मई में लॉन्च होने वाली इन गाड़ियों के बारे में।होंडा सिटी फेसलिफ्ट होंडा अपनी पॉप्युलक सेडान यानी सिटी के फेसलिफ्ट पर काम कर रही है। यह 22 मई 2026 को इंडियन मार्केट में एंट्री कर सकती है। सेडान में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, रिवाइज्ड हेडलाइट्स, रिफ्रेश्ड बम्पर, नए डिजाइन के अलॉय वील्स और अपडेटेड टेललाइट्स के साथ नए कलर थीम, लेवल 2 ADAS, सीट वेंटिलेशन, इलेक्ट्रिक सीट एडजस्टमेंट और सनरूफ जैसे नए फीचर देखने को मिल सक...