लखीमपुरखीरी, मई 28 -- प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त होने वाला था। इसलिए ग्राम पंचायतों के खर्च पर लगातार नजर रखी गई। इसके बाद भी कई ग्राम पंचायतों में लाखों रुपए खर्च कर दिए गए। अब प्रधानों को ही प्रशासक बना दिया गया है, लेकिन मई महीने में ग्राम पंचायतों से जो भुगतान किए गए हैं उनकी जांच कराई जाएगी। डीपीआरओ ने इसका निर्देश दिया है। सबसे ज्यादा जिन ग्राम पंचायतों में भुगतान किया गया है उनके कराए गए कामों का सत्यापन किया जाएगा। अगर कहीं गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। कार्यकाल समाप्त होने से पहले कई ग्राम पंचायतों में आधे अधूरे कामों का भी भुगतान करने की शिकायतें मिलने पर सभी ग्राम पंचायतों में भुगतान को लेकर निर्देश जारी किए गए। इसमें यह भी निर्देश दिया गया कि जो काम पूरे हों और कार्ययोजना में शामिल हों उन्हीं का भुगतान किया जाएग...