शिमला, मई 3 -- Himachal weather: हिमाचल प्रदेश में मई महीने की शुरुआत ही मौसम के कड़े तेवरों के साथ हुई है। आमतौर पर इस समय जहां तेज धूप और गर्मी का असर देखने को मिलता है, वहीं इस बार रविवार को सुबह से शाम तक आंधी, तूफान, बारिश और बिजली कड़कने ने पूरे प्रदेश में कोहराम मचा दिया। अचानक बदले मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। राज्य के कई इलाकों में तेज आंधी चली, जिससे नुकसान की खबरें सामने आई हैं। शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर, सिरमौर, ऊना और कांगड़ा में कई जगह बिजली की तारें टूट गईं और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई जगह पेड़ों की बड़ी-बड़ी शाखाएं भी टूट कर रास्तों व सड़कों गिर गई, जिससे आवाजाही।प्रभावित हुई। शिमला शहर के कई वार्डों में बिजली की तारें टूटने से बिजली आपूर्ति दिन भर ठप रही। आंधी से कई जगह टीन की चादरों से बन...