नई दिल्ली, मई 23 -- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि मई के पहले तीन सप्ताह के दौरान देश के निर्यात में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल के बावजूद भारत ने निर्यात और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में बेहतर वृद्धि दर्ज की है। अप्रैल में जो वृद्धि दर देखने को मिली थी वह मई में भी जारी है। अप्रैल में देश का निर्यात 13.78 प्रतिशत बढ़कर 43.56 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो चार वर्ष से अधिक समय में मासिक आधार पर सबसे उच्च स्तर है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में हुई बढ़ोतरी इसका प्रमुख कारण रही। यह भी पढ़ें- निवेश को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर: गोयल हालांकि, आयात बढ़ने से देश का व्यापार घाटा तीन महीने के उच्च स्तर 28.38 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

हिंदी...