जमशेदपुर, फरवरी 26 -- गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर निर्माण कार्य के कारण टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 3 से 24 मई तक रद्द रहेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से टाटानगर व चक्रधरपुर में ट्रेन रद्द होने का पत्र आया है। रेलवे शिड्यूल के अनुसार, गोदिंया लाइन ब्लॉक और मरम्मत कार्य के कारण टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस का 20 फेरा अप-डाउन में रद्द होगा। सूचना के अनुसार, नागपुर रेल मंडल लाइन ब्लॉक को लेकर टाटानगर से गुजरने वाली शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस और शालीमार-मुंबई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन भी अप्रैल में रद्द होगा। जबकि, लाइन और प्लेटफार्म पर काम के दौरान अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...