विकासनगर, मई 2 -- गर्मियों के मौसम में भी चकराता में कोहरा छाने लगा है। मौसम के इस मिजाज को देख स्थानीय लोग खासकर बुजुर्ग हैरान हैं। शनिवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो बाहर चारों ओर घना कोहरा छाया नजर आया। मई माह में कोहरा देख लोग हैरान नजर आए। शुक्रवार को पूरा दिन चकराता में हल्की धूप खिली हुई थी। आधी रात बाद अचानक मौसम बदला और चारों ओर घना कोहरा छा गया जो शाम तक बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...