मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। संयुक्त ट्रेड यूनियन ने मई दिवस पर मुजफ्फरपुर सदर हॉस्पिटल रोड स्थित संघ भवन सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता सेवा संगठन नेता कामरेड शंभूशरण ठाकुर ने की। संचालन एआईसीटीयू के कामरेड चंद्रमोहन प्रसाद ने किया। कार्यक्रम को कामरेड शंभूशरण, एटक के रंजन महतो, बैंक कर्मचारी यूनियन के पंकज ठाकुर, चंदन कुमार, सेवा संगठन के प्रदीप पांडे, किसान नेता चंदेश्वर प्रसाद चौधरी, सीपीआई के कांटी अंचल मंत्री महेश चौधरी, सेवांजलि की जिला मंत्री कुमारी शोभा, ममता संगठन की आशा कुमारी, एआईसीटीयू के नंदकिशोर तिवारी एवं प्रमोद झा ने संबोधित किया। मौके पर महिपाल ओझा, अमन कुमार, यूनुस, अवधेश महतो, बैद्यनाथ पंडित, अकील कुमार, अनुकूल कुमार एवं डॉ. आनंद प्रकाश मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : कल्याण संघ एवं जनहित मो...