देहरादून, मई 1 -- मई दिवस के अवसर पर संयुक्त मई दिवस समारोह समिति ने बैनर तले विभिन्न क्षेत्रों के असंगठित श्रमिकों ने गांधी पार्क से दर्शनलाल चौक तक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने न्यूनतम वेतन सहित तमाम मांगें उठाई। समिति के संयोजक लेखराज के नेतृत्व में रैली गांधी पार्क से शुरू होकर घंटाघर, पल्टन बाजार, राजा रोड, गांधी रोड, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक होते हुए राजपुर रोड से गुजरते हुए वापस गांधी पार्क में समाप्त हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के समक्ष न्यूनतम वेतन 26,000 निर्धारित करने, श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने और चार नए श्रम संहिताओं को वापस लेने की मांग रखी।इसके यह भी पढ़ें- मई दिवस पर गोष्ठी में श्रम कानूनों को बदलने की मांग साथ ही नए मोटर व्हीकल एक्ट को वापस लेने, आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण तथा स्कीम वर्कर्स को...