भभुआ, अप्रैल 30 -- बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना से प्रवासी मजदूरों को मिल रहा लाभ सामान्यत दैनिक 8 घंटे कर सकते हैं काम, पांच घंटा काम करने के बाद करेंगे आराम (पटना का टास्क) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मजदूरों का उनका हक दिलाने के लिए श्रमिक संगठन अक्सर जिले में आंदोलन करते हैं। वह प्रखंड व अंचल से लेकर जिला मुख्यालय तक धरना-प्रदर्शन करते हैं। इस वर्ष मई में पंचायत कार्यालय का घेराव करने और दिल्ली में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इनके कई मुद्दे हैं। दैनिक मजदूरों को स्थाई करने, मानदेय बढ़ाने, मनरेगा को बहाल करने, मजदूर मंडी स्थापित करने, योजनाओं का लाभ देने, सही डाटा तैयार करने आदि को लेकर आंदोलन होते रहे हैं। मजदूरों की आर्थिक स्थिति में सुधार को लेकर सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पहले ...