मेरठ, मार्च 17 -- मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड) के तहत शहर की महत्वपूर्ण गढ़ रोड के कायाकल्प में हो रही देरी अब आम लोगों के गले नहीं उतर रही है। काम में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों ने ठेकेदार को सख्त अल्टीमेटम देते हुए मई 2026 तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी है। इस सड़क का निर्माण कार्य पिछले साल दिसंबर में ही पूरा हो जाना चाहिए था। हालांकि, ठेकेदार की कार्यप्रणाली और सुस्त रफ्तार के कारण काम अब तक अधूरा लटका हुआ है। इस देरी की वजह से गढ़ रोड पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने समीक्षा बैठक के बाद साफ कर दिया है कि अब और ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरा प्रोजेक्ट हर हाल में मई के अंत तक ...