मऊ, अप्रैल 19 -- मऊ, संवाददाता। जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में रविवार को जिला क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गाजीपुर तिराहा स्थित कैम्प कार्यालय पर किया गया। कैम्प के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने बालक और बालिकाओं को प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण टिप्स दिये। जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। इससे शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार का विकास होता है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव साबिर खान ने बताया कि अगामी मई के प्रथम सप्ताह में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के साथ -साथ बालक एवं बालिकाओ के क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सिटी स्पोर्ट्स- इस अवसर पर अंजू यादव, लक्ष्मी कुमारी, गरिमा उपाध्याय, शक्ति चौरसिया, करन, सचिन कुमार, प्रियंका सि...