नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- MG Majestor के लिए आपको कुछ दिन और इंतजार करना होगा। पहले उम्मीद की जा रही थी कि D+ सेगमेंट की यह एसयूवी अप्रैल के खत्म होने से पहले लॉन्च हो जाएगी। हालांकि, अब ऐसा नहीं है। JSW MG Motor India ने घोषणा की है कि मैजेस्टर एसयूवी मई 2026 के पहले हफ्ते में लॉन्च होगी। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट को ऑफिशियल नहीं किया है। मैजेस्टर कंपनी की इंडियन मार्केट में सबसे बड़ी एसयूवी होने वाली है। यह ग्लॉस्टर को रिप्लेस करेगी। इसकी सीधी टक्कर टोयोटा फॉर्च्यूनर और स्कोडा कोडिएक से होगी।जबर्दस्त है एक्सटीरियर लुक मैजेस्टर जबर्दस्त डाइमेंशन वाली एसयूवी है। यह अपने सेगमेंट में सबसे लंबी, सबसे चौड़ी और सबसे ऊंची एसयूवी है। इसके फ्रंट में एक शानदार मोजैक मैट्रिक्स ग्रिल है, जिसके साथ खास ड्रैगन-आई एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स और ट्राई-बी...