गाजीपुर, अप्रैल 23 -- गाजीपुर। जिले में खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 24 अप्रैल से आठ मई तक किया जाएगा। इस बार मई माह का वितरण अप्रैल में ही निर्धारित किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने बताया कि अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को 10 किलो गेहूं और 25 किलो फोर्टीफाइड चावल, कुल 35 किलो खाद्यान्न निःशुल्क मिलेगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट एक किलो गेहूं और चार किलो फोर्टीफाइड चावल, कुल पांच किलो खाद्यान्न दिया जाएगा। ई-पॉस मशीन से निकलने वाली पर्चियों पर मूल्य शून्य अंकित रहेगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थी पोर्टेबिलिटी के तहत किसी भी उचित दर की दुकान से राशन ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- आज से बंटेगा मुफ्त खाद्यान्न, अंतिम दिन ओटीपी के माध्यम से उठान कर सकेंगे उपभोक्ता वितरण की अंतिम तिथि आठ मई है, जिसमें आधार प्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.