उरई, मई 4 -- उरई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर जल जीवन मिशन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि मई तक रोड रेस्टोरेशन का कार्य पूर्ण कराने के साथ ही लंबित गांवों में जलापूर्ति शीघ्र शुरू कराई जाए। डीएम ने बैठक के दौरान प्रत्येक गांव में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, अधिशासी अभियंता व कार्यदाई संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान सामने आया कि विभिन्न पैकेजों में पाइपलाइन बिछाने के बाद कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और उनका रोड रेस्टोरेशन कार्य अभी भी लंबित है, जिससे आमजन को असुविधा हो रही है। यह भी पढ़ें- एक्सईएन बढ़ाएं मजदूरों की संख्या, दुरुस्त कराएं खुदी सड़कें इस पर डीएम ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी शेष गांवों में प्राथमिकता के आध...