बोकारो, मई 23 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 में मईया योजना एवं वृद्धा पेंशन से संबंधित शिविर का आयोजन शुक्रवार को पार्षद कार्यालय में किया गया। शिविर में पहुंचे लाभुकों के बीच आवेदन प्रपत्र का वितरण किया गया तथा योजनाओं के भौतिक सत्यापन के नाम पर किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं करने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- मंईयां सम्मान योजना सत्यापन में पैसे लेने की शिकायत पर सेविका से स्पष्टीकरणपार्षद का बयान इस अवसर पर पार्षद अमर कुमार स्वर्णकार ने कहा कि वार्ड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका द्वारा पेंशन और मईया योजना के आवेदन प्रपत्र वितरण में अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आवेदन के प्रारूप को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है और यह कहा जा रहा है कि निर्धारित फार्म नहीं मिलने पर योजना ...