सिमडेगा, दिसम्बर 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत नवंबर 2025 माह की सम्मान राशि का भुगतान जिले के सभी लाभुकों को कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत सिमडेगा जिले के कुल 89,935 लाभुकों को प्रति लाभुक 2,500 रुपये की दर से सम्मान राशि प्रदान की गई। आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से लाभुकों के खातों में कुल 22,48,37,500 (बाईस करोड़ अड़तालीस लाख सैंतीस हजार पांच सौ) की राशि हस्तांतरित की गई है। बताया गया कि कुरडेग में 6,700, सिमडेगा में 12,040, पाकरटांड़ में 6,138, बानो में 12,423, बोलबा 3,647, कोलेबिरा 9,740, ठेठईटांगर 14,826, जलडेगा 9,002, नगर परिषद 6,104, बांसजोर 4,008, केरसई 5,307 लाभुक शामिल हैं। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने बताया कि भुगतान प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की गई है और प्रत्येक लाभुक...