संवाददाता, फरवरी 26 -- हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में धार्मिक आस्था से जुड़ा एक मामला अब विवाद और तनाव का कारण बन गया है। गांव निवासी मईनुद्दीन का आरोप है कि महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक (कांवड़) करने के बाद उन्हें और उनके परिवार को सामाजिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।मईनुद्दीन ने बताया कि उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री दिव्यांग थे। उन्होंने भगवान से मन्नत मांगी थी कि यदि उनके बच्चे स्वस्थ हो जाएंगे तो वह हरिद्वार से जल लाकर गांव के मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।बच्चों के लिए मांगी थी मन्नत, कांवड़े लेकर गया था उनका दावा है कि बच्चों की सेहत में सुधार होने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने का निर्णय लिया। इस संबंध में उन्होंने पहले ही ग्राम प्रधान और स्थानीय...