मोतिहारी, मई 28 -- घोड़ासहन। मूंग की फसल को बकरी से चराने से मना करने पर दबंगों ने महिला पर हमला कर जख्मी कर दिया। मामला बगही भेलवा ग्राम का है। जख्मी महिला रेणु देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसके मूंग की खेत में चर रही बुन्नीलाल राम व अकलू राम की चार बकरियों को पकड़ कर ला रही थी। तभी उनलोगों बकरियों को छीन लिया। अगले दिन बुन्नीलाल राम व अकलू राम हरवे हथियार के साथ दरवाजे पर चढ़ कर रेणु देवी के कपड़े फाड़ कर अर्द्धनग्न कर दिया और सिर पर फरसा से वार कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। यह भी पढ़ें- घर से खींचकर महिला को पीटा, दुष्कर्म का प्रयास महिला को बचाने आये उसके भतीजा आकाश कुमार को भी मारपीट कर जख्मी करने के बाद गले में रस्सी बांध घसीट कर मारने का प्रयास करने लगे। प्राथमिकी में गले का मंगलसूत्र छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है। पु...