बागपत, मार्च 13 -- बड़ौत। नगर में शुक्रवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने इसके लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाबां के निर्देश पर जनपद बागपत की कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष चौधरी उर्मिला सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन करते हुए बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने मीडिया के सामने देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि आज आम जनता की सबसे बड़ी समस्या महंगाई है, लेकिन सरकार इस पर गंभीर कदम उठाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि देश का आम नागरिक-किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गृहिणियाँ-महंगाई की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है और आवश्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.