मिर्जापुर, मई 22 -- मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बढ़ती महंगाई, बिजली, पानी व गैस सिलेंडर की किल्लत, हैण्डपम्पों की मरम्मत एवं सूखे तालाबों को न भरे जाने को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा कर सपाइयों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की आलोचना की। सभा के बाद डीएम पवन कुमार गंगवार को राज्यपाल को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि बेलगाम मंहगाई, बिजली दरो में वृद्वि, कामर्शिल गैस के बढ़ते दाम, पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि से दूध एवं सब्जियों के साथ ही आम जरूरत की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। यह भी पढ़ें- पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत और महंगाई को लेकर सपा का ...