गंगापार, फरवरी 25 -- बुधवार को करीब 14 वर्षों से बदहाल पड़े मंसूराबाद-आनापुर मार्ग पर आखिरकार निर्माण कार्य शुरू हो गया है। प्रतापगढ़ बॉर्डर हरिकारा से शकरदहा तक सड़क निर्माण की शुरुआत होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में यह मार्ग कीचड़ और गड्ढों से भर जाता था, जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता था। स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार शिकायतों और मांगों के बावजूद जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो स्थानीय लोगों ने आंदोलन का रास्ता भी अपनाया। निर्माण कार्य में 40 एमएम मोटाई का मटेरियल डाले जाने की बात कही गई है। ...