मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- मुजफ्फरनगर। डीबीओएल शुगर मिल मंसूरपुर के तौल कांटे पर घटतौली का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। लखनऊ से आई जांच टीम ने रालोद के बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान के नेतृत्व में मिल परिसर पहुंचकर कांटे की जांच की। कई दिन से क्षेत्र के किसान विधायक राजपाल बालियान से तौल में घटतौली की शिकायत कर रहे थे। बुधवार को विधायक के साथ रालोद के जिलाध्यक्ष संजय राठी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता जांच टीम के साथ मंसूरपुर शुगर मिल पहुंचे। रालोद जिला अध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान एक किसान की ट्रॉली पहले बाहर स्थित धर्म कांटे पर तौली गई। इसके बाद मिल के कांटे पर तौल कराई तो करीब 20 किलो का अंतर मिला। इस मामले की जानकारी जिला गन्ना अधिकारी को दी गई।आरोप लगाया कि शुगर मिल की ओर से किसानों को नैटजन नाम की 150 एमएल दवाई 675...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.