मुजफ्फर नगर, मार्च 8 -- मंसूरपुर दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मामले में शामिल अन्य तीन आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।खतौली थाना क्षेत्र के गांव रुकनपुर खेड़ी निवासी धर्म सिंह ने थाना मंसूरपुर में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री रीना की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव खानूपुर निवासी करण पुत्र सतपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर रीना को लगातार प्रताडि़त करते थे। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पूर्व भी रीना के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मामले में पुल...