बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- मंसूरचक। थाना क्षेत्र के वीरगंज गांव में शुक्रवार को युवक का शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मृतक के घर पर जुट गयी। मृतक वीरगंज निवासी निर्धन पंडित का पुत्र 45 वर्षीय पुत्र उमेश पंडित बताया गया है जो बेंगलुरु में राजमिस्त्री का काम करता था। वह कुछ दिनों से बेंगलुरु में बीमार चल रहा था। इसी दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने बेंगलुरु से शव को गांव लाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...