बेगुसराय, अप्रैल 1 -- मंसूरचक। प्रखंड के हवासपुर पश्चिम मध्य विद्यालय की छात्रा मीनू प्रिया ने राज्यस्तरीय गणित ओलम्पियाड प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के लोगों को गौरवान्वित किया है। उक्त छात्रा ख्यातिप्राप्त संगीत गायक सह शिक्षक डा.अजय अनंत की पुत्री है। छात्रा मीनू प्रिया ने बताया कि शिक्षा, खेल, संगीत जैसी अन्य प्रतियोगिताओं में वही प्रतिभागी सफलता हासिल कर सकते हैं जिनमें चाहत और लगन हैं। उन्होंने क कि ईमानदारी से कड़ी मेहनत करने वालों को देर से ही सही लेकिन मंजिल मिल ही जाती है। बताया कि शिक्षा, खेलकूद के साथ माता रुबी रानी व पिता के निर्देशन में संगीत व हारमोनियम में भी अपनी पहचान बना रखी है। कहा कि स्कूल के अतिरिक्त पांच चार घंटे तक घर पर नियमित पढ़ाई करती हूं। फिर एक घंटा प्रतिदिन संगीत का क्लास भी करती हू...