बेगुसराय, मार्च 20 -- मंसूरचक। स्थानीय पीएचसी के सभागार में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक पशुपालन मत्स्य मंत्री सुरेंद्र मेहता की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.विनय कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक सौरभ सुमन ने किया। पिछले कार्यो का रिपोर्ट पेश करने के बाद बैठक की कार्यवाही शुरू की गयी। अस्पताल सौंदर्यीकरण एवं विधि व्यवस्था पर चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि अस्पताल परिसर में दो सौ लोगों की बैठने की क्षमता वाले सभा कक्ष का निर्माण जरूरी प्रतीत हो रहा है। बीडीओ रागनी कुमारी ने अस्पताल परिसर में मनरेगा के माध्यम से हाई मास्ट लाईट लगवाने की बात कही। पंचायती राज अधिकारी किरण कुमारी ने कहा कि अस्पताल कैंपस में मुखिया के माध्यम से पेवर ब्लाक सहित अन्य सुविधाओं से सुसज्जित किया जाना चाहिए। अस्पताल के कर्मी सुशील कुमार, उमे...