बेगुसराय, अप्रैल 13 -- मंसूरचक। पुलिस ने दशरथपुर निवासी फरार आरोपित मिथिलेश कुमार महतो, चंद्रशेखर ईश्वर व चुनचुन ईश्वर, कस्टोली गांव निवासी देव कुमार दास व शिव दास को गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात उनके घर से गिरफ्तार कर सोमवार को बेगूसराय न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि ये सभी आरोपित कई माह से फरार चल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...