रांची, फरवरी 16 -- रांची। सीएमपीडीआई के खेल मैदान में सोमवार को तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय संस्थान एथलेटिक्स टूर्नामेंट 2025-26 का शानदार आगाज हुआ। संस्थान के अध्यक्ष चौधरी शिवराज सिंह व अन्य निदेशकों ने उद्घाटन किया। पहले दिन पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में मंसा सोरेन (क्षेसं-1) प्रथम रहे। महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में दीपानिता (क्षेसं-5) और 200 मीटर में अंजली सार्की (क्षेसं-5) ने बाजी मारी। उद्घाटन सत्र के दौरान लॉन्ग जंप और डिस्कस थ्रो जैसी स्पर्धाओं का भी आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रीय संस्थानों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...