मंदेया नदी के सौंदर्यीकरण व संरक्षण की योजना को नगर पंचायत बोर्ड ने दी स्वीकृति
पलामू, जून 10 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर नगर पंचायत बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक में नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने अध्यक्षता करते हुए शहरवासियों की समस्याओं के समाधान को लेकर मंदेया नदी के सौंदर्यीकरण व संरक्षण के लिए महत्वाकांक्षी योजना को स्वीकृति दी। मंदेया रिवर फ्रंट परियोजना के प्रस्ताव को बोर्ड की स्वीकृति होने से नदी तट को विकसित कर आकर्षक व पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाया जाएगा। नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों व महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। इससे अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी। बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक सेवाओं को वार्ड स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पंचायत के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.