कन्नौज, जनवरी 23 -- छिबरामऊ। नगरपालिका परिषद स्थित सर्वसिद्धेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। पं.सुशील पांडेय पूजन कराकर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया। कवि दुबे, दीपू चतुर्वेदी और शोभाराम ने सुंदरकांड का पाठ कर भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद कन्याभोज के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे, ईओ सुनील कुमार सिंह व जेई रविराज कौशल ने कन्याओं को दक्षिणा भेंटकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में सभासद रमाकांत त्रिपाठी, शेर सिंह पाल, राजीव दुबे, नंदलाल सैनी, सुनील दुबे, शिवम दुबे, संजय वर्मा, प्रदीप कश्यप, अभय त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...