कोडरमा, मई 7 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। स्थानीय गांधी स्कूल रोड शिव मंदिर प्रांगण में भव्य राधा कृष्ण मंदिर की स्थापना को लेकर तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को राधा-कृष्ण की प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण किया गया। शुक्रवार को राधा- कृष्ण प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा। साथ हीं हवन व भंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा। स्थानीय गांधी स्कूल रोड निवासी अश्विनी मोदी मुख्य यजमान के रूप हैं। उनके द्वारा ही मंदिर की स्थापना की गई है। पूजा-अर्चना कार्य काशी से आए आचार्यो के द्वारा किया जा रहा है। इसमें रणधीर पांडेय, प्रमोद पांडेय प्रमुख हैं। यह भी पढ़ें- राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा साथ ही पूजा को सफल बनाने में गांधी स्कूल रोड सभी लोग सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.